फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसे हो गया: कार गैरेज में खड़ी, टोल कट गया एटा में, आ गया मैसेज पैसे कटने का

Tue, 28 Jan 2025 04:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वाहन कहीं चालान कटने की खबरें तो आपने सुनी होंगी, पर वाहन कहीं और टोल अन्य जगह पर कटने का मामला सामने आया है। कार अलीगढ़ गैरेज में खड़ी थी और टोल कट गया एटा में।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी में खड़ी कार और टोल कट गया एटा में - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 जनवरी को सुबह 10.30 बजे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गैरेज में खड़ी थी, जबकि उसका टोल एटा के आसपुर टोल प्लाजा पर कट गया। इसका पता गाड़ी मालिक के पास मोबाइल में मैसेज आने पर चला। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत संबंधित बैंक से की है।

विज्ञापन


सुधीर कुमार लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी में रहते हैं। उनके पास यूपी 13 नंबर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी है। सुबह 10.30 बजे उनके मोबाइल पर आसपुर टोल पर गाड़ी के फास्ट टैग से 85 रुपये कटने का मैसेज आया। उनके पास निजी बैंक का फास्ट टैग है। सुधीर कुमार ने पूरे मामले की जानकारी बैंक के कस्टमर केयर नंबर को दी।  वहां पर उनकी शिकायत दर्ज करते हुए शिकायत नंबर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें