नई दिल्ली से चलकर यह ट्रेन शाम 5:25 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य को रवाना होगी। ट्रेन कानपुर में रात 08:50 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के ठहराव से शाम के समय कानपुर जाने वाले यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा।
अलीगढ़ वासियों का इंतजार खत्म हो गया। जिले के लोग अब नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। 7 फरवरी को सांसद सतीश गौतम हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 12034 शताब्दी एक्सप्रेस का 5 जनवरी को अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव देने की घोषणा की थी। अप लाइन में कानपुर शताब्दी का पहले से ही ठहराव अलीगढ़ में था, लेकिन नई दिल्ली से चलकर कानपुर जाने वाली डाउन का ठहराव नहीं था। यात्रियों की मांग पर सांसद सतीश गौतम ने रेल मंत्री को ठहराव देने का प्रस्ताव दिया था। जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी।
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि इस ट्रेन का 7 फरवरी से नियमित ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली से चलकर यह ट्रेन शाम 5:25 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य को रवाना होगी। ट्रेन कानपुर में रात 08:50 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के ठहराव से शाम के समय कानपुर जाने वाले यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा। अभी तक दिल्ली से बिहार, पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों से लोग कानपुर तक का सफर तय करते थे। अब यहां शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को लाभ होगा।