दो भाई बाइक पर रिश्तेदारी में दावत खाने गांव दतावली जा रहे थे। छर्रा-कासगंज मार्ग पर रूखाला-नगला गुलरिया के निकट पहुंचे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई और बड़ा भाई घायल हो गया।
थाना छर्रा क्षेत्र के छर्रा-कासगंज मार्ग पर रूखाला-नगला गुलरिया के निकट कार ने दावत खाने जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई। बड़े को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
विज्ञापन
थाना गंगीरी के गांव रतरोई निवासी 27 वर्षीय वीरपाल पुत्र राजपाल सिंह अपने बड़े भाई ज्ञान सिंह के साथ रिश्तेदारी में दावत खाने गांव दतावली जा रहे थे। रात 8 वह छर्रा-कासगंज मार्ग पर रूखाला-नगला गुलरिया के निकट पहुंचे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए।
ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया, ज्ञान सिंह का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।