30 मई शाम करीब सात बजे गोंडा-अलीगढ मार्ग स्थित पानी की टंकी के निकट तीव्र मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। राहगीर मौके पर रुक गए और कार सवारों को बाहर निकाला। इस घटना में दो लोगों को चोट लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव शहरी मदनगढ़ी निवासी राजकुमार की बहन सुमन की ससुराल संग्रामपुर खैर में है, वे अपने पति मोहन सिंह के साथ अपने मायके आईं थीं। शाम करीब सात बजे राजकुमार अपनी कार से बहन-बहनोई को छोडने खैर जा रहे थे। इसी दौरान गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के समीप स्थित पानी की टंकी के पास तीव्र मोड पर कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
राहगीरों ने कार का शीशा तोड़ कर तीनों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सुमन व मोहन सिंह को चोट आई है। उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया है। गौर हो कि यह तीव्र मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।