फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, शीशा तोड़ कर तीन को बाहर निकाला, दो लोग हुए घायल

Sat, 31 May 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोंडा कस्बा में तीव्र मोड पर कार अनियंत्रित हो गई और सडक किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़ कर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तीव्र मोड़ पर गड्ढे में कार जाकर पलट गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 मई शाम करीब सात बजे गोंडा-अलीगढ मार्ग स्थित पानी की टंकी के निकट तीव्र मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। राहगीर मौके पर रुक गए और कार सवारों को बाहर निकाला। इस घटना में दो लोगों को चोट लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव शहरी मदनगढ़ी निवासी राजकुमार की बहन सुमन की ससुराल संग्रामपुर खैर में है, वे अपने पति मोहन सिंह के साथ अपने मायके आईं थीं। शाम करीब सात बजे राजकुमार अपनी कार से बहन-बहनोई को छोडने खैर जा रहे थे। इसी दौरान गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के समीप स्थित पानी की टंकी के पास तीव्र मोड पर कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

राहगीरों ने कार का शीशा तोड़ कर तीनों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सुमन व मोहन सिंह को चोट आई है। उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया है। गौर हो कि यह तीव्र मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें