शनिवार की सुबह जीटी रोड पर गांव लधौआ के निकट कार और ट्रक टकरा गए। इससे कार सवार एक महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
फरीदाबाद के काबली गुरद्वारा एसजीएम नगर निवासी अंशुल कुमार पुत्र श्रीधर हरदोई स्थित अपनी ससुराल में साले की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कार से मां शांति देवी और भाई लालबहादुर के साथ अपने घर लौट रहे थे।
शनिवार की सुबह करीब चार बजे लधौआ के पास अज्ञात ट्रक कार में टक्कर मारकर भाग निकला। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों घायल हो गए। खबर पाकर पहुंचे परिवार वाले जिला अस्पताल से तीनों को फरीदाबाद ले गए हैं। संवाद