फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टोल प्लाजा के बूथ से टकरा कर पलटी कैंटर

विज्ञापन
 प्लाजा पर पलटा पड़ा कैंटर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अकराबाद में जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर बूथ और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के समय बूथ पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के संगम विहार निवासी कैंटर चालक शेषन बाबू फरीदाबाद से कारों के स्पेयर पार्ट्स लादकर पटना जा रहे थे। चालक ने बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे टोल प्लाजा के पास अचानक कैंटर के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और टोल बूथ से टकरा कर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें