फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्टेरिंग फेल होने से खाई में दूसरे दिन फिर पलटा कैंटर, हादसे में बाल-बाल बचा चालक

Sat, 28 Mar 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गंगीरी क्षेत्र में दो दिन में दो कैंटर पलट गए। एक हादसे में चालक की मौत हो गई। दूसरे हादसे में चालक सुरक्षित है। दोनों ही हादसों में कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा। 
विज्ञापन
गांव हिदरामई पर स्टेरिंग फेल होने से खाई में गिरा कैंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी क्षेत्र में 28 मार्च की दोपहर को एक कैंटर खाई में पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। एक दिन पहले भी एक कैंटर पलट गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अलीगढ़ से कैंटर लेकर आ रहे चालक पवन कुमार निवासी पटियाली ने बताया कि गांव हिदरामई के पास अचानक कैंटर का स्टेरिंग फेल हो गया। नियंत्रण बिगड़ते ही वाहन सड़क किनारे सीधे खाई में पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। 

कैंटर पलटने से कल चालक की हुई थी मौत
कासगंज के सोरों के गांव सियेपुर निवासी 30 वर्षीय कृष्णगोपाल पुत्र सुरेंद्र सिंह अपनी केंटर स्वयं चलाता था। 27 मार्च को अलीगढ़ से घरेलू सामान लादकर कासगंज जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे मखदूमनगर पुलिया के पास केंटर से एक कार्टन नीचे गिर गया। उसे उठाने के लिए कृष्णगोपाल ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी और नीचे उतर गया। इसी दौरान अचानक केंटर पीछे की ओर ढरकने लगा। स्थिति को संभालने के लिए कृष्णगोपाल ने खिड़की खोलकर हाथ से ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक केंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। वह भी उसके नीचे दब गया। चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें