फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कैंटर ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत और दो घायल, आरोपी चालक हिरासत में

Tue, 13 Feb 2024 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ई-रिक्शा चालक सवारी लेकर बौनेर जा रहा था। बौनेर के पास सामने से उसे कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। किशन व सोनू घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र स्थित बौनेर के पास 13 फरवरी को कैंटर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही चालक की मौत हो गई व अन्य दो लोग घायल हो गए। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


ललित मिश्रा (32) पुत्र श्रीनिवास निवासी मोहल्ला गंभीरपुरा थाना सासनी गेट ई-रिक्शा चालक था। परिवार में एक बेटी व पत्नी है। वह सवारी लेकर बौनेर जा रहा था। बौनेर के पास सामने से उसे कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में ललित की मौके पर ही मौत हो गई। किशन व सोनू घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें