सूचना पर 45 मिनट बाद अलीगढ़ व सिकंदराराऊ से दो दमकलें मौके पर आईं। करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। तब तक कार में सवार चार दोस्त व कैंटर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने कार सवारों के घायल दोस्त को पहले ही जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बाद में पांचों शव मोर्रचरी भेज दिए। कुछ देर के प्रयास के बाद ही घायल व शवों की पहचान कर ली गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
ये हैं मृतक
- अतुल यादव पुत्र देवेंद्र यादव निवासी भूतेश्वर कॉलोनी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस उम्र करीब 19 वर्ष
- देव शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी बजरिया मोहल्ला थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस उम्र करीब 22 वर्ष
- हर्षित माहेश्वर पुत्र अखिलेश माहेश्वरी निवासी कासगंज रोड थाना सिकंदरा राव जनपद हाथरस उम्र करीब 19 वर्ष
- मयंक उर्फ मोनू पुत्र कुशल पाल निवासी सिंधौली थाना हसायन जनपद हाथरस हाल पता ब्रह्मपुरी तहसील रोड सिकंदरा जनपद हाथरस उम्र करीब 22 वर्ष
- राजेश कुमार पुत्र सुनहरी निवासी कुंवरपुर थाना निधौली कला जनपद एटा उम्र क़रीब 35 वर्ष
ये कार सवार है घायल
- सुमित ठाकुर सिकंदरपुर माछुआ हरदुआगंज अलीगढ़
तेज गति से आती कार टायर फटने के बाद डिवाइडर लांघकर विपरीत साइड में पहुंची। जहां सामने से आते कैंटर में जा भिड़ी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लगी। इस हादसे में कार सवार पांच में से 4 दोस्तों की मृत्यु हुई। वहीं कैंटर चालक ने भी दम तोड़ दिया। पांचवें कार सवार का उपचार जारी है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
-अमृत जैन, एसपी देहात, अलीगढ़