फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शहर की कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ आज से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नक्शा व औपचारिकताओं को पूरा किए बगैर ही शहर में बनी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए (अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) मंगलवार से अवैध कब्जों व निर्माणों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगा। पहले चरण में थाना देहलीगेट व बन्नादेवी क्षेत्र में तथा चरणबद्ध तरीके से दूसरे थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में प्रॉपर्टी डीलरों ने नियम-कायदों को दरकिनार करते हुए अवैध रूप से कॉलोनियां बसा ली हैं। कृषक क्षेत्रों को आबादी क्षेत्र बनाकर अवैध कॉलोनी बना दी गई हैं। यहां आवासों के अलावा व्यावसायिक भवनों का अवैध निर्माण कराकर ग्राहकों को बेच दिया है। इन कॉलोनियों में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के अनुसार शहर और बाहरी छोर पर बिना किसी नक्शे व अनुमति से बनीं अवैध कॉलोनी व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुए निर्माण कार्यों को चिन्हित करने के साथ ही उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि देहलीगेट व बन्नादेवी क्षेत्र में अभियान चलाकर कब्जा हटाया जाएगा। कब्जा न हटाने पर भवनों को सीज करने के साथ ही जुर्माने व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दूसरे थाना क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें