फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू अहमदी स्कूल के आसपास का अतिक्रमण साफ

विज्ञापन
शमशाद मार्केट में अतिक्रमण हटवाते नगर निगम अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शमशाद मार्केट, एएमयू अहमदी स्कूल फॉर विजुअली चैलेंज्ड से लेकर फिरदौसनगर ओवरब्रिज तक के अतिक्रमण को नगर निगम के अधिकारियों ने विरोध के बीच ध्वस्त करा दिया। नाला सफाई का कार्य भी साथ-साथ चलता रहा। शुरू में कुछ लोगों ने विरोध किया। एक दुकानदार ने नगर निगम के मीडिया सहायक अहसान रब को छुरी दिखाकर डराने का भी प्रयास किया। लेकिन नगर निगम का महाबली नहीं रुका और करीब 130 छोटे-बड़े स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। नगर निगम के अभियान से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नाले-नालियों पर स्लैब डालकर अतिक्रमण करने एवं नाला जाम होने से महानगर के लोग जलभराव की समस्या से जूझते हैं। जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से 3 से 14 सितंबर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम जेल रोड, शमशाद मार्केट से लेकर फिरदौसनगर तक अतिक्रमण हटाने पहुंची। तीन दिन पहले ही तिथि घोषित कर अतिक्रमणकारियों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।
नगर निगम की टीम के पहुंचने पर दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों ने अपने बचाव में महापौर मो. फुरकान को बुला लिया। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि गरीब दुकानदारों को कुछ समय दें ताकि उनका नुकसान नहीं हो। उन्होंने गरीब दुकानदारों के लिए एक जगह निर्धारित करने की मांग की। कुछ समय पश्चात महापौर वहां से चले गए। उसके बाद शमशाद मार्केट से ओवरब्रिज तक की स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर चलवा कर तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सड़क के दोनों पर कर रखा था कब्जा
शमशाद मार्केट से फिरदौसनगर के बीच काफी समय बाद अतिक्रमण अभियान चला है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। वैंक्वेट हॉल संचालक से लेकर दुकानदारों तक ने अवैध निर्माण करा रखा था। दुकान से दस से 15 फुट बाहर सड़क पर बोर्ड लगे थे। फुटपाथ पर लोहे की सीढ़ी लगा रखी थी। इसके अतिरिक्त दर्जनों की संख्या में फल, सब्जी, चाय, पान, बिरयानी, मुर्गा आदि के ठेल-ढकेल और खोखे थे। कुछ लोगों ने झोपड़ीनुमा अस्थायी दुकानें बना रखी थीं। बुलडोजर चलता देखकर कुछ दुकानदारों ने लोहे व लकड़ी के खोखे खुद ही हटा लिए। कुछ बैलगाड़ी व दूसरे साधन से दूसरी जगह उठाकर ले गए। अतिक्रमण की वजह से अधिकतर नाले बंद एवं जाम थे और जल निकासी अवरुद्ध थी। नगर निगम कर्मियों द्वारा नाले की सफाई भी साथ-साथ की जा रही थी।
दुकानदारों के बुलाने पर शमशाद मार्केट में गया था। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह से बात हुई। यही आग्रह है कि ऐसा कुछ न किया जाए जिससे की गरीबों को नुकसान हो। उनके लिए रोजी-रोटी का इंतजाम किया जाए। हो सके तो अलग जगह चिन्हित कर दे दी जाए ताकि वह दुकानदारी कर परिवार का खर्च चला सकें। - मो. फुरकान, महापौर
जलभराव से शहरवासी बेहद परेशान हैं। अतिक्रमण के कारण नालों में जलप्रवाह रुक गया है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाले की सफाई कराई जा रही है। अगर कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता हैं तो उसके खिलाफ थाने में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा। - राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
अभियान के दौराना ये रहे मौजूद
सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक जल सुरेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, जेडएसओ महेन्द्र सिंह, कर अधीक्षक अजीत कुमार राय, अधिशासी अभियंता अतर सिंह, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, अवर अभियंता संजय कुमार, योगराज सिंह, अनिल आजाद, पलक्क्षा जैमवाल, प्रदीप पाल, बिशन सिंह, आरसी सैनी, वर्कशॉप सहायक संजय सक्सेना, शरद कुमार, हाकिम सिंह, विजय गुप्ता, मनीष आदि।
5 को गूलर रोड, फायर ब्रिगेड कॉलोनी से देहलीगेट तक अभियान
- 5 सितंबर - गूलर रोड फायर ब्रिगेड कालोनी से देहलीगेट
- 8 सितंबर - पान दरीबा से मीनाक्षी पुल से गुरुद्वारा रोड
- 10 सिंतबर - ज्ञान सरोवर, मान सरोवर 100 फुटा रोड
- 12 सितंबर - जमालपुर फ्लाईओवर के नीचे से जमालपुर रेडियो कालोनी
- 14 सितंबर - मीनाक्षीपुल से एसएमबी कालेज से अतरौली अड्डे तक
महत्वपूर्ण माना जा रहा था अभियान
अलीगढ़। नगर निगम द्वारा भले ही अतिक्रमण हटाओ अभियान की घोषणा कर दी गई हो। लेकिन अभियान की शुरुआत को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। वह भी ऐसे समय में जब नगर आयुक्त कोरोना वायरस से संक्रमित होकर आइसोलेशन में चले गए हों। कुछ लोग आशंका जता रहे थे कि शमशाद से फिरदौसनगर में विरोध-प्रदर्शन की स्थिति में अभियान बाधित हो सकता है। लेकिन वैसा कुछ हुआ नहीं। जिससे नगर निगम के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें