वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मित्तल गेट से ही लखनऊ के लिए रवाना होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सभी यह सोच रहे हैं कि आखिर क्या वजह रही, जो नुमाइश के मुख्य अतिथि कार्यक्रम को बीच में छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हुए।
नुमाइश का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मित्तल गेट से ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। नुमाइश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब मुख्य अतिथि बिना कृष्णाअंजली में आए बिना बीच कार्यक्रम से चले गए।
विज्ञापन
चर्चाओं का बाजार गर्म
यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मित्तल गेट से ही लखनऊ के लिए रवाना होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सभी यह सोच रहे हैं कि आखिर क्या वजह रही, जो नुमाइश के मुख्य अतिथि कार्यक्रम को बीच में छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हुए। सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ जाना पड़ा।
मित्तल गेट के बाद जाते थे कृष्णांजलि में शुभारम्भ कार्यक्रम के लिए
नुमाइश की ऐसी परम्परा है कि मित्तल गेट पर फीता काटकर सफेद कबूतरों को आसमान में उड़ाकर उद्घाटन किया जाता है। उसके बाद मुख्य अतिथि कृष्णांजलि में जाते हैं, जहां पर नुमाइश का उद्घाटन कार्यक्रम विधिवत जारी रहता है।