फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ ने 5000 लोगों पर कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए उपद्रव के छठवें दिन शुक्रवार को शहर में जबरदस्त तनाव और अफवाहों का दौर कायम रहा। शहर भर में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। क्वार्सी बाईपास स्थित जीवनगढ़ पुलिया के पास एक मकान की छत पर चढ़े पुलिसकर्मी को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। सिपाही का सहयोग करने पर मकान स्वामी से जमकर नोकझोंक की और घर में लगे सीसीटीवी तक तोड़ दिए। बमुश्किल पुलिस बल ने पहुंचकर सिपाही को वहां से सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

बवाल के बाद लगातार हो रहे घटनाक्रम में शहर के अलग-अलग थानों में छह और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा आरएएफ ने उपरकोट उपद्रव में 5000 अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया है। जीवनगढ़ के धरनास्थल पर कश्मीरी छात्र-छात्राओं को लेकर पहुंचे एएमयू के कश्मीरी छात्र नेता सज्जाद सुभान राथर पर भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस में भी जमालपुर उपद्रव को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, बाबरी मंडी, पुरानी चुंगी व जीवनगढ़ से जुड़े घटनाक्रमों में तीन अन्य मुकदमे दर्ज हुए हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे इंटरनेट शुरू हो गया।
शहर के हालात लगातार सामान्य हो रहे हैं। जिन स्थानों पर धरने चल रहे हैं, वहां लोगों को समझाने का प्रयास जारी है। उपद्रवियों व बवालियों पर लगातार कार्रवाई चल रही है। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें