हादसे के बाद मौके पर मौजूद छतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : samvad
थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हरियाणा की रोडवेज बस ने एक पुलिसकर्मी की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पुलिसकर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए।
इटावा के थाना जसवंत नगर के गांव बलराई निवासी प्रदीप कुमार हापुड़ थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह छुट्टी लेकर कार से दो बच्चों और पत्नी के साथ गांव जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे पर शहर की तरफ से आ रही हरियाणा की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।