सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश धालीवाल ने बताया कि खेरेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सावन में और खास तौर से सोमवार के दिन यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 14 जुलाई को अलीगढ़ से नोएडा जाने वाली बसें खेरेश्वर मंदिर होकर नहीं जाएंगी। इनको गभाना खैर होकर निकाला जाएगा। इसी तरह वापसी में भी बसें खैर से गभाना होकर अलीगढ़ आएंगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ और नोएडा के बीच सुबह 4.30 बजे से बस सेवा शुरू हो जाती है। 10 एसी बसें भी इस रूट पर बुद्ध विहार डिपो की संचालित होती हैं। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बसें भी इस रूट पर चलती हैं। सामान्य दिनों में बसें सारसौल बस अड्डे से खैर बाईपास होकर खेरेश्वर धाम होते हुए लोधा होकर खैर रोड जाती थीं। यहां से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा पहुंचती थीं।
रूट डायवर्ट होने पर अब बसें सारसौल बस अड्डे से भांकरी, भरतरी होकर गभाना टोल पार करके सोमना खैर मार्ग होकर गौमत चौराहे पर पहुंचेंगी। यहां से जट्टारी होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश धालीवाल ने बताया कि खेरेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सावन में और खास तौर से सोमवार के दिन यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा।