फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Mon, 06 Jun 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महंगाई के विरोध्‍ा में रामलीला मैदान पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर व्यापारियोें ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महामंत्री अंकुर मित्तल व पूर्व पार्षद विष्णु अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी पुतला दहन करने के लिए अचल ताल स्थित रामलीला मैदान पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साथ डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है। सर्विस टैक्स भी बढ़ा दिया है। घरेलू गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं। व्यापारी उसके बाद नारेबाजी करते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। वहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस मौके पर हनी अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय, राहुल माहेश्वरी, गौरव वार्ष्णेय, बिरजू गिहारा, कपिल अग्रवाल, सोनू वार्ष्णेय, विष्णु, विनय अग्रवाल, बूटा सिंह, वंशी वार्ष्णेय, बॉबी, सोनू, वीरेंदर सिंह, विशाल, नितिन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें