फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव धौरा पालन में बुर्जी बिटौरा जले, दमकल कर्मी के एक घंटे देरी से आने का आरोप

Sat, 28 Jun 2025 10:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पप्पू व नेम सिंह की दो बुर्जी और एक बिटौरा गांव के मार्ग पर रखे थे, 27 जून रात करीब 10 बजे इनमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। 
विज्ञापन
गांव धौरा पालन में बुर्जी बिटोरा में लगी आग - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गोंडा क्षेत्र के गांव धौरा पालन में 27 जून रात 10 बजे अज्ञात कारणों से दो बुर्जी और एक बिटौरा में आग लग गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दमकल विभाग के कर्मी एक घंटे की देरी से पहुंचे। थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी पप्पू व नेम सिंह की दो बुर्जी और एक बिटौरा गांव के मार्ग पर रखे थे, 27 जून रात करीब 10 बजे इनमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। 

ग्रामीण का आरोप है कि दमकल विभाग के कर्मी इगलास से करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे, तब तक बुर्जी-बिटोरा जलकर राख हो चुके थे। गोंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें