फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोतवाली में दरोगा के पिस्टल से चली गोली, महिला हुई गंभीर घायल, आरोपी मौके से फरार

Fri, 08 Dec 2023 04:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। वहां पर पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में गोली चलती हुई खड़ी महिला के लगी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ कोतवाली में दरोगा की पिस्टल से गोली चल गई। गोली महिला को लगी है, जिससे वह गंभीर घायल हो गई है। महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां पर चिकित्सक उपचार में लगे हैं। दरोगा मौके से फरार हो गया है।  पुलिस दरोगा की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन



अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। वहां पर पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गयाय। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी महिला के उपचार के बारे में की जानकारी करने के लिए मेडिकल पहुंचे। आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम फरार दरोगा की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा निलंबित
लापरवाह दरोगा मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के आदेश दिए हैं। उपनिरीक्षक मनोज शर्मा उम्र 50 वर्ष (चौकी इंचार्ज भुजपुरा)  ने  तीन माह पहले 13 अगस्त को अलीगढ़ में जनपद आगरा से आमद कराई थी।

थाना कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में पर दरोगा की पिस्टल से अज्ञात कारण से गोली चली है। गोली पास खड़ी महिला को लगी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आदि वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें