अलीगढ़ में रामघाट कल्याण मार्ग के निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अब सबसे पहले बिजली और वन विभाग से जुड़े कार्य को कराया जाएगा। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद से ही बिजली विभाग रामघाट रोड से बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और तार को शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन
400 करोड़ रुपये से रामघाट कल्याण मार्ग फोरलेन का निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया है। -एसके गौतम, एसई, लोनिवि
तीन पुलों का भी होगा निर्माण
रामघाट कल्याण मार्ग पर करीब तीन पुलों का निर्माण कराया जाना है। इसमें पहला पुल हरदुआगंज से पहले बरौठ कैनाल पर 45 मीटर लंबा और दूसरा पुल काली नदी पर लगभग 58 मीटर और तीसरा पुल अतरौली के पास नीम नदी पर लगभग 33 मीटर लंबा बनेगा।