फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 6 दिसंबर को लखनऊ में बसपा की रैली, जिले से शामिल होंगे 50 हजार लोग, तैयारियां तेज

Mon, 09 Nov 2026 11:42 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बसपा की लखनऊ में रैली 6 दिसंबर को है। अलीगढ़ जिले से 50 हजार से अधिक लोगों के रैली में जाने की संभावना है। विधानसभा क्षेत्र की कमेटियों के साथ पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने छह दिसंबर को लखनऊ में रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अलीगढ़ जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य तय किया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

विज्ञापन


 रैली की तैयारियों को लेकर बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप के आवास पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह विक्रम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कमेटियों के साथ पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। बरौली विधानसभा क्षेत्र में गजराज सिंह विमल, खैर में शिशुपाल सिंह बघेल, शहर में रोशन लाल माहौर, अतरौली में मुनीश अहमद गाजी, कोल में ब्रजेश उपाध्याय, छर्रा में सुरेंद्र वाल्मीकि और भंवरपाल यादव और विधानसभा क्षेत्र इगलास में बनवारी लाल सविता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें