फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बी टीम है बसपा : महेश

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्या, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी महेश आर्या ने कहा कि सपा से जुड़ने के लिए हर कोई लालायित है, लेकिन उन्हें परख-समझकर पार्टी में लिया जा रहा है, क्योंकि दुविधाग्रस्त लोगों के लिए नहीं, बल्कि समझदार लोगों की यह पार्टी है। उन्होंने बसपा को भाजपा की बी टीम कहा।
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के खिलाफ जनमानस खड़ा हो गया है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार परेशान हैं, क्योंकि इस सरकार ने वादाखिलाफी की है। अब जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से आशा भरी निगाह से देख रही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में संकटकाल से गुजर रहा है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट है। किसानों की हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं भी असुरक्षित हैं। भाजपा को जब भी देश की जनता ने सरकार बनाने का मौका दिया, तब-तब उसने देश को तोड़ने का काम किया है।
भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बी टीम बसपा है। बसपा छोड़कर आए ऋषि चौहान ने सपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अपनी नीतियों व रीतियों से भटक चुकी है। जमीन जुड़े से वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं को कभी बसपा ने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा व राज्यसभा में भेजने का काम नहीं किया। जब-जब अपनी बात बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखने की कोशिश की, तब-तब उन्होंने पार्टी से बाहर निकालने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, अज्जू इशाक, विनोद सविता, मनोज यादव, अर्जुन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें