फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः फिर से सोशल इंजीनियरिंग में जुटी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के लिए अपना पुराना फार्मूला लेकर मैदान में आ चुकी है। सोशल इंजीनियरिंग का ये वही ‘मंत्र’ है, जिसका प्रयोग वर्ष 2007 के चुनाव में सफल हुआ था और बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्यमंत्री बनी थीं। पार्टी एक बार फिर से ब्राह्मण समुदाय की ओर से मुड़ी है और उन्हें पुराने शासनकाल की याद दिला रही है।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में ब्राह्मणों के साथ हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उनसे बसपा में आने की अपील की। बोले..ब्राह्मण 13 फीसदी हैं अगर इसमें दूसरे वोट जोड़ दें तो बसपा के पास 45 फीसदी वोटों का समर्थन हो सकता है। जिससे सरकार आसानी से बन सकती है। उन्होंने सत्ता में आने पर ब्राह्मणों को उचित सम्मान देने, धार्मिक स्थलों का विकास करने सहित अन्य बातें भी कीं। ब्राह्मणों को अपने साथ मिलाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत पहले चरण में अयोध्या और दूसरे चरण में बांकेबिहारी के दर्शन के साथ की गई है, जिससे उन पर धार्मिक प्रभाव भी डाला जा सके। मंच पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सिर्फ ब्राह्मण नेताओं को ही स्थान दिया गया। यही नहीं, सतीश मिश्रा कार्यक्रम के बाद नरेंद्र शर्मा के घर गए। वहां से वह बरेली के लिए रवाना हो गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक की भूमिका बरौली विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे नरेंद्र शर्मा, विजय पंडित, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, शिवकांत शर्मा, लवकुश शर्मा, दीन पंडित का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में शंखनाद, सुंदर कांड के श्लोक, श्रीराम मंदिर, परशुराम भगवान का जिक्र खूब हुआ। नारे लगे.. ब्राह्मण शंख बजाएगा, हाथी लखनऊ जाएगा। हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश है। सतीश मिश्रा का स्वागत 51 किलो की फूलमाला, गदा, तलवार, त्रिशूल, हाथी की भारीभरकम प्रतिमाएं देकर किया गया।
विज्ञापन

बहरहाल, पार्टी अपने उसी फंडे पर दोबारा चल पड़ी है, अब देखना दिलचस्प होगा कि बसपाइयों को इसमें कितनी सफलता मिलती है। मंच पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे, बसपा के आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व सांसद मुनकाद अली, आगरा अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, हरदुआगंज चेयरमैन तिलकराज यादव, जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह, सुरेश गौतम, गजराज विमल, रवींद्र पाठक सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें