फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: टावर में आई कमी, विजयगढ़ में 16 दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

Thu, 10 Oct 2024 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विजयगढ़ के मोहल्ला ब्राह्मण में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है, लेकिन आए दिन नेटवर्क बाधित हो जाते हैं। बीते 16 दिन से उपभोक्ताओं को कनेक्टविटी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विजयगढ़ में बीएसएनएल का टावर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र में बीते 16 दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी हुई है। 16 दिन से उपभोक्ता परेशान हैं। अभी तक  समस्या को दूर नहीं किया गया है। उपभोक्ता अन्य कंपनियों के इंटरनेट से काम चला रहे हैं।  

विज्ञापन


विजयगढ़ के मोहल्ला ब्राह्मण में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है, लेकिन आए दिन नेटवर्क बाधित हो जाते हैं। बीते 16 दिन से उपभोक्ताओं को कनेक्टविटी नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ता दूसरी कंपनियों के इंटरनेट का सहारा लेकर कार्य चला रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से चार दिन पूर्व नेटवर्क न आने की शिकायत की थी। इस पर दो दिन में सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया था। 

मामले में बीएसएनएल जेटीओ अधिकारी जितेंद्र कुमार, डीपी सिंह ने बताया कि टावर में आई कमी को सही किया जा रहा है। कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। समस्या का जल्द निस्तारण हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें