बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, अभी आधिकारिक तौर पर 4जी सेवाएं शुरू नहीं हुई हैं। लेकिन, जिन टॉवरों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी का काम पूरा हो चुका है, वहां के उपभोक्ता 4जी सेवा का लाभ ले रहे हैं। प्रतिदिन चार हजार जीबी से अधिक डाटा डाउनलोड हो रहा है।
जुलाई में 35 हजार से अधिक बीएसएनएल से जुड़े
बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू होने और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने का असर पड़ा है। जुलाई में 35000 लोग बीएसएनएल से जुड़े हैं। यह एक महीने में सबसे अधिक आंकड़ा है।
जिला कुल टॉवर लगे टॉवर बचे
अलीगढ़ 153 57 96
हाथरस 77 21 56