फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में बीएसएफ जवान और पिता की मौत, कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर आए थे

Sat, 18 Feb 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर गांव गुदमई आए बीएसएफ जवान जगदीश प्रसाद बाइक से अपने पिता के साथ खेतों के लिए डीजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और दो लोगों की मौत और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक आरएएफ जवान जगदीश प्रसाद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गोपी के पास शनिवार की दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बीएसएफ के जवान और उनके पिता की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


थाना अकराबाद के गांव गुदमई निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद अरुणाचल प्रदेश में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर अपने गांव गुदमई आए थे। जगदीश प्रसाद दोपहर को बाइक से अपने पिता के साथ गोपी बाजार से कुछ सामान खरीदने आए थे। दोपहर करीब एक बजे वह हीरापुर पेट्रोल पंप से खेतों के लिए डीजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। 

तभी सामने से आ रहे गांव नगला कमलू निवासी बाइक सवार लवकुश पुत्र रामेश्वर व अर्जुन पुत्र रामप्रकाश की बाइकें बालाजी कोल्ड स्टोर के निकट भिड़ गईं। हादसे में दोनों की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अकराबाद सीएससी भेजा। 
विज्ञापन


वहां से डॉक्टरों ने घायल जगदीश प्रसाद एवं उनके पिता भगवती प्रसाद की हालत को नाजुक बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 50 वर्षीय जगदीश प्रसाद फौजी को मृत घोषित कर दिया और उनके पिता भगवती प्रसाद को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान 75 वर्षीय भगवती प्रसाद ने भी दम तोड़ दिया। मृतक जगदीश प्रसाद ने अपने पीछे पत्नी ऊषा देवी, दो बेटी सरिता व अंजू और एक बेटा अनमोल को बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें