फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर रहे भाईचारा कायम, ऐसे रखे जा रहे सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
शाहजमाल ईदगाह पर ईद को लेकर निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अध - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार रविवार को आपसी मेलजोल, सांप्रदायिक सौहार्र्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए, इस तरह के प्रयास पुलिस प्रशासनिक स्तर से किए जा रहे हैं। शहर में शनिवार शाम से ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध लागू किए जाएंगे। शहर को 18 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू की जाएगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। शहर को अतिरिक्त पीएसी, आरएएफ व पुलिसकर्मी दिए गए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज सकुशल निपटने के बाद डीएम-एसएसपी शाहजमाल ईदगाह स्थल पहुंचे। जहां तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों व स्थानीय संभ्रांत लोगों संग बैठक की।
विज्ञापन

ईदगाह स्थल पर निरीक्षण के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने आवागमन के मार्ग व नमाज स्थल पर नगर निगम को साफ सफाई, इलाकों में पेयजल आपूर्ति, जानवरों की रोकटोक को प्रबंध करने के निर्देश दिए। विद्युत अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भाईचारा कायम रखने की अपील की। बताया कि सेक्टर स्कीम के तहत मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। देहली गेट, कोतवाली व सिविल लाइंस में अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। यह व्यवस्था शनिवार शाम से लागू हो जाएगी और 12 जुलाई तक लागू रहेगी।
इस दौरान महापौर मोहम्मद फुरकान ने शहर मुफ्ती की अपील को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें बकरीद का त्योहार पूरे मेल-मिलाप से मनाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों एवं प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें। कुर्बानी के उपरांत अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए। बैठक में नगर आयुक्त गौरांग राठी, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा आदि समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन

ईदगाह के अंदर पढ़ें नमाज, सार्वजनिक स्थलों पर न हो कुर्बानी
इस दौरान लोगों से डीएम, एसएसपी, मेयर व नगर आयुक्त स्तर से अपील की गई कि नमाज ईदगाह के अंदर ही पढ़ी जाए। सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न होने दी जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में जगह-जगह मोबाइल कूड़ा वैन रखी जाएगी। इसलिए कुर्बानी अवशेष उसी में डालें।
शहर में एसपी सिटी व देहात में एसपी देहात संभालेंगे इंतजाम
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनवात ने बताया कि शहर में 18 सेक्टर बनाए गए हैं। ईदगाह, जमालपुर और जामा मस्जिद पर क्यूआरटी तैनात रहेंगी। 3 कंपनी पीएसी और तीन कंपनी आरएएफ की तैनाती रहेगी। थानों का सुरक्षा बल अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगा। इसके अलावा 200 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन और कार्यालयों से लगाए गए हैं। इसी तरह देहात क्षेत्र में एसपी देहात पलास बंसल की अगुवाई में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम सक्रिय है।
शहर में यहां पर यातायात रहेगा परिवर्तित
- समस्त प्रकार के भारी वाहन, हल्के वाहन, जिसमें चार पहिया वाहन एवं ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
1. बन्नादेवी फायर सर्विस वाले तिराहे से गूलर रोड तथा रघुवीर रोड की ओर।
2. मसूदाबाद चौराहे से जमीराबाद चौराहे की ओर।
3. रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह की ओर।
4. कबरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की ओर।
5. आगरा रोड से मामू भांजा की ओर।
6. मदारगेट तिराहे से हलवाई खाना की ओर।
7. सासनीगेट चौराहे से भुजपुरा की ओर।
8. इगलास रोड से कासिम नगर बाईपास की ओर।
9- खैर रोड पर गोंडा तिराहे से देहलीगेट चौराहे की ओर।
10- गोंडा रोड बाईपास पुलिस चौकी कुतुबपुर शाह से रोरावर की ओर।
11- नादापुल से देहलीगेट चौराहे की तरफ।
--
- समस्त प्रकार के भारी वाहन, चार पहिया वाहन के साथ-साथ दो पहिया वाहन ई-रिक्शा, ऑटो, हाथ गाड़ी, बैलगाड़ी, भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों का प्रवेश यहां प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

1. देहलीगेट चौराहा से खैर रोड की ओर।
2. खैर रोड पशु चिकित्सालय के पास स्थित संपूर्ण मार्ग।
3. खटीकान चौराहे से खैर रोड की ओर।
4. हीरानगर चौराहे से खैर रोड की ओर।
5. हीरानगर चौराहे से पटपटगंज तिराहे की ओर।
6. हीरागंज चौराहे से चरखवलान की ओर।
7. जौहरी मंदिर से चरखवलान की ओर।
8. करबला से ईदगाह की ओर।
9. महेशपुर फाटक से क्वार्सी चौराहे की ओर।
10. जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की ओर।
11. पुरानी चुंगी से जमालपुर की ओर।
प्रवेश प्रतिबंधित
- 10 जुलाई को भारी वाहनों का प्रवेश सुबह सात बजे के बजाय सुबह पांच बजे से प्रतिबंधित रहेगा।
ये हैं सुरक्षा इंतजाम
-3 कंपनी आरएएफ शहर में तैनात
-3 कंपनी पीएसी भी दी शहर को
-200 पुलिसकर्मी भी अलग मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें