फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बहन की शादी से आठ दिन पहले हादसे में भाई की मौत

Wed, 29 Oct 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों के परिवार में कोहराम मच गया। खैर क्षेत्र के गांव बरका निवासी युवक की बहन की शादी से आठ दिन पहले मौत होने से इस परिवार की शादी खुशियों में खलल पड़ गया।
विज्ञापन


खैर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा से अपने गांव बरका लौट रहे हसीन पुत्र साबिर अली और फैजल पुत्र रियाज की बाइक को ऐचना गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हसीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फैजल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक दो ट्रैक्टरों के बीच से बाइक निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि मृतक हसीन राजस्थान की एक कंपनी में नौकरी करते थे और छह माह बाद अपने गांव लौटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी छह नवंबर को होनी है, लेकिन हसीन की मौत से परिवार शोक में डूब गया है।

मडराक प्रतिनिधि के अनुसार जनपद हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी निवासी आदित्य पांडेय (30) पुत्र सुधाकर पांडेय मार्केटिंग का काम करते थे। सोमवार की शाम को वह स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। मुकुंदपुर में वन चेतना केंद्र के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे लोडर वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना अतरौली क्षेत्र के गांव अहवतपुर नगरिया निवासी राजकुमार सोमवार को बाइक से मथुरा दर्शन करने गए थे। वह शाम को बाइक से लौट रहे थे। मथुरा रोड पर गांव सहारनपुर के निकट सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आसना चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।


अकराबाद प्रतिनिधि के अनुसार एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कुुतुकपुर निवासी गौरव (20) पुत्र राजवीर सिंह मंगलवार को अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दुवागढ़ में अपनी बहन प्रीती के घर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे वह गोपी चांदपुर के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, गांव मानई के नगला बढ़पुरा निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह अपने भांजे थान सिंह के साथ बाइक से धनीपुर मंडी से घर लौट रहे थे। नानऊ नहर पुल के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें