फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में भिड़े भाई, महिलाओं में चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
दोदपुर में हुई मारपीट के बाद थाना सिविल लाइन पहुची महिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के थाना सिविल लाइंस के दोदपुर इलाके में शनिवार दोपहर लेनदेन के विवाद में दो भाइयों में मारपीट हो गई। इसी बीच परिवार की महिलाएं भी भिड़ गईं। उनके बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को शांत कराया।
वाकये के मुताबिक अबरार निवासी दोदपुर और आसिफ निवासी रजा नगर दोनों भाई हैं। इनके बीच रुपयेे के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों की मुलाकात दोदपुर मार्केट में हो गई। वहां पैसों को लेकर बातचीत हुई। इसी पर दोनों एक दूसरे को पीटने लगे। देखते ही देखते वहां मामला बढ़ गया। सूचना पर परिवार की महिलाएं आ गईं। उन्होंने भी ईंट-पत्थर एक-दूसरे पर बरसाना शुरू कर दिए। सूचना पर एसआई मुकेंद्र पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामला परिवार में पैसों को लेनदेन को लेकर है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें