फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धान खरीद के नाम पर ठगे गए आढ़तियों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 24 Jun 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
। धान खरीद के नाम पर प्रदेश के अलग अलग जिलों के आढ़तियों संग हुई 5.38 करोड़ की ठगी में पीडि़तों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इन पीडि़तों को आरोपी की संपत्ति नीलाम कर उन्हें मुआवजा रकम दिलाई जाएगी। इसी क्रम में छर्रा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी की 4.15 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। अब जल्द उसे नीलाम कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार जिले के रहने वाले आरोपियों के खिलाफ जिले में कुल 7 मुकदमे पिछले वर्ष सितंबर-अक्तूबर माह में प्रदेश के अलग अलग जनपदों के आढ़तियों ने कराए थे। इनमें से एक मुकदमा छर्रा में ही छर्रा के आढ़ती बालकृष्ण सैनी द्वारा कराया गया था। इसी मुकदमे में विवेचक की ओर से आरोपी अनिरुद्ध व उसकी पत्नी के नाम की संपत्ति में से अकराबाद स्थित 577.5 वर्ग मीटर प्लॉट कीमत 4 करोड़ व एक 15 लाख कीमत की स्कार्पियो को न्यायालय में कुर्क करने का आवेदन दिया। बीएनएस के तहत कोर्ट से अनुमति मिलने पर सीओ छर्रा की अगुवाई में सोमवार को यह संपत्ति कुर्क कर ली गई। अब इसे डीएम से अनुमति लेकर नीलाम कर उससे मिलने वाली रकम पीडि़तों में वितरित की जाएगी।

ये हुए थे ठगी में 7 मुकदमे

थाना सासनी गेट में सफीपुर मियागंज उन्नाव के कृपाशंकर संग 1.21 करोड़, कमालगंज फर्रुखाबाद के विशाल गुप्ता संग 76.12 लाख, चिरगांव झांसी के राजेश तिवारी संग 80.97 लाख, भोजपुरवा मेजा प्रयागराज के हरिप्रताप मौर्य संग 88 लाख, सिरसागंज फिरोजाबाद के प्रमेंद्र कुमार संग 57 लाख की ठगी के मुकदमे लिखे गए। थाना अकराबाद में औगोसी रोड कृष्णा नगर बेबरू बांदा के सुनील कुमार गुप्ता संग 39.94 लाख की ठगी में मुकदमा हुआ। थाना छर्रा में बरौली छर्रा के बालकृष्ण सैनी संग 65.25 लाख की ठगी में मुकदमा हुआ।
विज्ञापन




ये थे आरोपी

-अनिरुद्ध यादव उर्फ सुनील उर्फ राजीव सासनी हाथरस हाल निवासी खिरनी गेट सासनी गेट मूल निवासी टुआमई, उसकी पत्नी ममता यादव के अलावा अनिरुद्ध का पार्टनर अलिखेश कुमार निवासी हाल निवासी नोएडा व मूल निवासी खिरनी गेट सहित उनके 9 एजेंट नामजद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें