फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल आईडी से दलाल ने बनाए 2.34 लाख के रेल ई-टिकट, दबोचा

Tue, 11 Dec 2018 01:01 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विकास की आस जगाते घर-घर घूम रहे राजीव - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
 रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट पर पर्सनल आईडी बना यात्रियों को ई-टिकट बेचने वालों पर आरपीएफ की क्राइम ब्रांच शाखा लगातार टेढ़ी निगाह बनाए हुए है। सोमवार को अलीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने इटावा में जाकर एक दलाल के यहां छापामार कार्रवाई की। दलाल के यहां से मिले रिकार्ड के अनुसार वह पर्सनल आईडी से 2.34 लाख की ई-टिकट रेल यात्रियों को बेच चुका है। उसके पास से टीम ने पांच अग्रिम यात्रा की टिकट और कई हाईटेक विद्युत उपकरण बरामद किए। दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से साइबर कैफे संचालक और टूर पैकेज विक्रेता आरआईसीटीसी पर पर्सनल आईडी बनाकर ई-टिकट बनाने का धंधा कर रहे हैं। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच शाखा को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने अलीगढ़ से इन दलालों की धरपकड़ शुरू की। उनसे पूछताछ और खुफिया सूत्रों के हवाले से जानकारी मिलने पर अब अन्य जिलों में भी धरपकड़ कर रही है।

क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि जानकारी के अनुसार टीम ने इटावा जिले के थाना सिविल लाइंस एरिया स्थित कल्पना नगर निवासी रोबिन जौहरी के यहां छापा मारा। इसके पास से दो पर्सनल आईडी मिली। जिनसे इसने 2.34 लाख की ई-टिकट जारी की हैं।
विज्ञापन


फिलहाल इसके पास से लगभग दो हजार रुपये की पांच अग्रिम यात्रा की ई-टिकट और 16 ऐसी टिकट, जिन पर पूर्व में यात्रा हो चुकी है, बरामद की है। इसके पास से एक मोबाइल, लैपटॉप, मॉनीटर, प्रिंटर, वाई-फाई मॉडम, ब्लूटूथ सहित तीन हजार रुपये की नगदी बरामद की है। दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। छापामार कार्रवाई करने वाली टीम में राजाराम मीणा, नरेश कुमार, अजयपाल सिंह मीणा, रमेश चंद्र, श्याम सिंह, दया किशोर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें