फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी रह गई बारात, दुल्हन प्रेमी संग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से ऐन वक्त पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। दूल्हा और उसके घराती दरवाजे पर ही खड़े रह गए। महिला तलाकशुदा थी। उसके पिता ने उसका पुनर्विवाह तय किया था। दुल्हन के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की थाना पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि आरोपी युवक गांव में ही पुलिस पूछताछ में उसने दुल्हन के संबंध में जानकारी होने से इंकार दिया। इधर, दूल्हा और उसके परिवार वाले भी लौट गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में तलाकशुदा 25 वर्षीय महिला की खुर्जा से रविवार को बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत सत्कार में लग गए। इसी बीच महिला छत के रास्ते होते हुए अपने प्रेमी संग चली गई। दुल्हन के परिवार की महिलाएं उसको बुलाने कमरे में पहुंची तो उसके रफूचक्कर होने का पता लगा। पहले तो खुद ही परिवार के लोगों ने खुद ही उसकी गांव में तलाश की। मगर, उसका सुराग नहीं मिला। इस पर दुल्हन के पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर लोधा प्रेमपाल सिंह के अनुसार दुल्हन के परिवार वाले गांव के जिस युवक पर आरोप लगा रहे हैं। वह अपने घर पर ही मौजूद है। पूछताछ में उसने दुल्हन के संबंध में जानकारी होने से भी इंकार कर दिया। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।
दो साल पूर्व हुई थी पहली शादी
तलाकशुदा महिला के परिवार वालों ने बताया कि बेटी की दो साल पूर्व पहली शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पति से अनबन होने लगी तो वह मायके लौट आई। पति-पत्नी में समझौता न होने पर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी को खत्म कर तलाक करवा दिया था। इसके बाद उसके पिता ने खुर्जा के एक युवक से उसकी दूसरी शादी तय की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें