मोहसिन का पड़ोसी नवाब के बच्चों संग क्रिकेट के विवाद में झगड़ा हुआ था। उस समय बात शांत हो गई। फिर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि मोहसिन व खालिद को नवाब पक्ष ने घेरकर पीट दिया। बचकर भागने पर ईंट पत्थर फेंके व दो हवाई फायर भी किए।
अलीगढ़ में सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज काजीपाड़ा में बच्चों के क्रिकेट से जुड़े विवाद में 20 मार्च देर शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर भी चले। इस दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े अख्तर पहलवान के बेटे मोहसिन का पड़ोसी नवाब के बच्चों संग क्रिकेट के विवाद में 19 मार्च को झगड़ा हुआ था। उस समय बात शांत हो गई। 20 मार्च देर शाम फिर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि मोहसिन व खालिद को नवाब पक्ष ने घेरकर पीट दिया। बचकर भागने पर ईंट पत्थर फेंके व दो हवाई फायर भी किए। इस मारपीट में एक पक्ष से मोहसिन-खालिद, मुईन, अनस, बिलाल रुखसार व दूसरे पक्ष से नवाब घायल हुआ है।
मोहसिन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। देर शाम खबर पर सासनी गेट व कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दो पक्षों में बच्चों के विवाद में झगड़ा हुआ था। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। इलाके में शांति है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।