नोटिस जारी करने वाले आयकर अधिकारी नेमसिंह नोटिस में कहते हैं कि विभाग के पोर्टल पर राजकुमार सिंह के नाम से जारी पैन कार्ड में दिल्ली की एक फर्म में करोड़ों रुपये का लेनदेन होना दिखाया गया। इसी के चलते नोटिस जारी किया है।
पैन और आधार कार्ड से बनाई बोगस फर्म, 80 करोड़ का कारोबार
अलीगढ़ के लोगों के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बोगस फर्म बना कर अब तक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार का होना सामने आ चुका है। जानकार कहते हैं कि प्रकाश में आई यह रकम बढ़ भी सकती है, क्योंकि जांच होने पर बोगस फर्मों का लेनदेन और भी बढ़ सकता है।
हाल ही में सबसे पहले दीवानी कचहरी में जूस विक्रेता रईस के पैन कार्ड पर पंजाब में बोगस फर्म का मामला सामने आया। इसके बाद ताला कारीगर योगेश, ट्रांसपोर्ट पर मजदूर मोहित और भट्ठा पर चौकीदार राजकुमार सिंह के ऐसे ही मामले सामने आए। इन सभी में एक बात सामान्य थी कि इनके पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर बोगस फर्म खोली गईं। एक मामले में अलीगढ़ में पंजीयन हुआ व अन्य मामलों में दिल्ली में पंजीयन हुआ था।