फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः उद्योगों के तकनीकी उन्नयन पर एएमयू के साथ मंथन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी के उद्योगों के तकनीकी उन्नयन की संभावनाओं पर आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के प्रोफेसर उद्यमियों के साथ मंथन करेंगे। तालानगरी स्थित स्पाइडर लॉक फैक्टरी में बुधवार को अपराह्न तीन से पांच बजे के बीच बैठक होगी। इसमें उद्योग जगत एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आपसी सहयोग से आगे बढ़ने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) के अध्यक्ष शलभ जिंदल, सचिव मनीष बंसल, आलोक झा एवं जीतेंद्र गोयल ने सेंटर प्वाइंट पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों को दी। कार्यक्रम का आयोजन आईआईए द्वारा किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही उद्योगों के तकनीकी जॉब वर्क, तकनीकी समस्याओं पर सलाह, नई तकनीक, किसी पार्ट के निर्माण की प्रक्त्रिस्या समझना व विकसित करना, उत्पादों में सुधार आदि पर चर्चा होगी। एएमयू की टीम में प्रो. परवेज मुस्तजाब, प्रो. एमएम सूफियान बेग, प्रो. इकराम बेग, प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल, डॉ. सलमा शाहीन, प्रो. एकराम खान आदि शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि अभी तक शिक्षण संस्थानों एवं अलीगढ़ के उद्योगों के बीच परस्पर सहयोग का क्रम शुरू नहीं हुआ है। आईआईए इस गैप को मिटाने के लिए प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें