फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, बंधक बनाकर जमकर की पिटाई, फूटी आंख

Tue, 13 Nov 2018 05:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव बांकनेर में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इस दौरान बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की गई और आंख व पसलियां तक तोड़ दीं। 
विज्ञापन


सूचना पाकर बचाने पहुंचे युवक के पिता को भी लोगों ने जमकर पीटा। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें बंधन मुक्त कराकर सीएचसी भेजा, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

रात में ही जेएन मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। ग्रामीणों के अनुसार गौमत निवासी इस युवक का बांकनेर निवासी एक छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


रविवार को युवती का परिवार गांव में आयोजित रामलीला का मंचन देखने गया था। मौका पाकर युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। करीब तीन घंटे तक वह प्रेमिका के घर पर ही रहा। 

इसी बीच किसी ग्रामीण ने उसे घर में घुसते देख लिया था। उसने कुछ ग्रामीणों को यह बात बताई। छात्रा के घर के बाहर यह लोग युवक के बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। 

देर रात प्रेमिका के घर से बाहर निकलते ही ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। बंधक बनाकर जमकर पीटा। बताते हैं कि इस पिटाई से युवक की आंख में गंभीर चोट आई है और पसलियां भी टूट गईं। 

इस बीच किसी ग्रामीण ने फोन कर युवक के पिता को सूचना दी, तो पिता भागते हुए गांव पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण उन पर भी हमलावर हो गए। मारपीट कर उन्हें भी बुरी तरह घायल कर दिया। उधर सूचना पर खैर इंस्पेक्टर समेत आसपास थानों की भारी फोर्स बांकनेर गांव पहुंची और किसी तरह बंधक पिता-पुत्र को छुड़ाकर अस्पताल भेजा। 
 
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर रात में पुलिस गांव गई थी। ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- अरविंद राठी, इंस्पेक्टर खैर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें