फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: टूटी चहारदीवारी, रेलवे ट्रैक पर पहुंचा पानी, 17 ट्रेनें हुई प्रभावित, मुसाफिर रहे परेशान

Tue, 25 Jun 2024 01:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो हो गया। पानी के तेज बहाव से रेलवे की दशकों पुरानी जर्जर हो चुकी 15 मीटर लंबी चहारदीवारी ढह गई। इससे कई इलाकों का पानी सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बारिश के बाद दीवार गिरने से रेलवे ट्रैक पर हुआ जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 24 जून को हुई बारिश से रेल यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। स्टेशन रोड पर गुरुद्वारा के सामने पानी के तेज बहाव के चलते रेलवे की करीब 15 मीटर लंबी चहारदीवारी भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे बारिश का पानी सीधे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इससे करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। अप व डाउन लाइन की करीब 17 ट्रेनें प्रभावित हुईं और उन्हें धीमी गति से गुजारा गया।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के करीब स्टेशन रोड, छर्रा अड्डा से गुजर रहे नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो हो गया। पानी के तेज बहाव से रेलवे की दशकों पुरानी जर्जर हो चुकी 15 मीटर लंबी चहारदीवारी ढह गई। इससे कई इलाकों का पानी सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। दोपहर करीब तीन बजे रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से रेलवे अफसरों में खलबली मच गई। उन्होंने नगर निगम के अफसरों से मदद मांगी।
कुछ देर बाद नगर निगम की टीमें वहां पहुंची और जलनिकासी शुरू कराई। इस बीच अप व डाउन रेललाइन की ट्रेनों को स्टेशन और आगे पीछे रोका गया। करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। डाउन ट्रैक (कानपुर की ओर) करीब पौने सात बजे एवं अप ट्रैक (दिल्ली की ओर) रात सवा आठ बजे आवागमन के लिए सुचारू हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित
अप लाइन की चार राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी, मुरी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, सीमांचल, अलीगढ़ -टूंडला-गाजियाबाद पैसेंजर, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, महानंदा, विक्रमशिला एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, स्पेशल दिल्ली-कानपुर समेत करीब 17 ट्रेनें प्रभावित हुईं। जिन्हें कॉशन देकर 50 किमी की स्पीड से गुजारा गया।

रेलवे की चहारदीवारी टूटने से पानी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान 17 ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। नगर निगम की मदद से पानी निकाला गया। नगर निगम अफसरों के साथ सभी वैकल्पिक उपायों पर काम किया जा रहा है।-अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें