संपत्ति विभाग के प्रभारी विजय गुप्ता को जमीन के संबंध में उचित व संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। संपत्ति विभाग प्रभारी ने बताया है कि यह जमीन वक्फ व नान जेडए में दर्ज है।
अलीगढ़ में अचल ताल के पास कब्रिस्तान और वक्फ की जमीन पर अवैध रूप से निर्माणाधीन दीवार को नगर निगम की टीम ने ढहा दिया। साथ ही कहा कि आगे से अगर निर्माण कराया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अचल ताल पर कुछ लोग खाली जमीन पर दीवार का निर्माण कार्य कर रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की। सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, संपत्ति विभाग के लिपिक विजय गुप्ता और प्रवर्तन दल की टीम पहुंच गई। निर्माण करा रहे लोगों ने जमीन के कागजात मांगे गए मगर वह नहीं दिखा सके। जांच में जमीन कब्रिस्तान व वक्फ की निकली। टीम ने तत्काल निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है।
संपत्ति विभाग के प्रभारी विजय गुप्ता को जमीन के संबंध में उचित व संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। संपत्ति विभाग प्रभारी ने बताया है कि यह जमीन वक्फ व नान जेडए में दर्ज है।
वक्फ की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया गया है। कागजों की पड़ताल कराई जा रही है। प्रकरण की जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इस पर निर्णय किया जाएगा। निर्माण न करने की चेतावनी दी गई है। - वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त