फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले... सड़क खराब है चलना हौले-हाैले

Mon, 05 Feb 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
रामघाट रोड पर हो रहे गहरे गड्ढों से निकल रही गिट्टियां रोड पर फैली पड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौदह फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रामघाट रोड से हजारों की तादाद में कांवड़िये श्री खेरेश्वर धाम और श्री अचलेश्वर धाम में जलाभिषेक करने जाएंगे। कांवड़ियों का आना 11 फरवरी से शुरू हो जाएगा, जो 14 फरवरी की सुबह तक जारी रहेगा। सैकड़ों कांवड़िये अलीगढ़ से मथुरा तक का पैदल सफर करेंगे, जहां वह प्रसिद्ध शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे। लेकिन रामघाट रोड पर तालानगरी के पास जर्जरहाल सड़क पर जय जय शिव शंकर का जयघोष करने वाले कांवड़ियों के पैरों में कंकर चुभेंगे। जिससे कांवड़िये आक्रोशित हो सकते हैं और कोई हंगामा हो सकता है। इस सड़क पर बढ़ा हुआ यातायात भी एक बड़ी समस्या है, जिसको संभालने में पुलिस वालों के पसीने छूटेंगे। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अब तक इस तीन किमी की सड़क के गड्ढे नहीं भरवाए हैं। पीडब्ल्यूडी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप रत्नम ने बताया कि रामघाट रोड तालानगरी के पास की तीन किमी की सड़क को नये सिरे से बनाने के लिए अब तक दो करोड़ रुपये का बजट नहीं आया है। बजट आने के बाद ही इस पर काम होगा। इस सड़क के गड्ढे तभी ठीक होंगे। इस सड़क की ये बदहाली तब है, जब प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का पैतृक गांव मढ़ौली इसी सड़क पर है। 

कांवड़ियों की सेवा में लगेंगे शिविर
11 फरवरी से कांवड़ियों का आना शुरू होगा, जो 14 फरवरी की सुबह तक जारी रहेगा। 13 फरवरी की मध्य रात्रि से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। तालानगरी से श्री खेरेश्वर धाम और श्री अचलेश्वर धाम पर दुबे के पड़ाव तक सेवा शिविर लगेंगे।  इन सेवा शिविरों पर कांवड़ियों के जलपान, पैर दबाने वाले सेवादार मौजूद रहेंगे। इसके साथ डीजे पर भजन कीर्तन और कई जगहों पर भोलेबाबा के शृंगार दरबार सजाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व जिन शिविरों को अनुमति मिलती रही है। उतने ही शिविर होंगे इनकी संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। डीजे एक निश्चित ध्वनि तक जब बज सकेगा। जिससे किसी को असुविधा न हो क्योंकि इसी दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा भी होगी। 
विज्ञापन


एजेंसियों का इनुपट, होंगे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम
इधर, महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। चूंकि शहर अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है, इसलिए यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम की सलाह दी है। साथ ही दहशतगर्दों की पनाहगाह कहे जाने वाले अलीगढ़ को लेकर एजेंसियों ने अतिरिक्त व्यवस्था के लिए कहा है। इसे लेकर पूरे रामघाट रोड पर पुलिस की अलग अलग टीमें गश्त करेंगी। लैपर्ड भी गश्त करेगी। अलग अलग थाना क्षेत्रों में भी पुलिस, पीएसी और आरएएफ की टीमें सुरक्षा करेंगी। श्री खेरेश्वरर धाम और अचलेश्वर धाम पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारी है। नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सभी मंदिरों के आसपास साफ सफाई कर, कूड़ा उठवाया जा रहा है। चूने का छिड़काव किया जाएगा। मंदिरों के पास पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम का कंट्रोल रूम चालू किया जाएगा। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि
11 फरवरी से शुरू हो जाएगा कांवड़ियों का आना 
13 फरवरी की मध्य रात्रि से शुरू होगा जलाभिषेक 
14 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व
श्री खेरेश्वर और श्री अचलेश्वर धाम में चढ़ाएंगे जल
तालानगरी से खेरेश्वर और दुबे का पड़ाव तक लगेंगे सेवा शिविर
हजारों की तादाद में रामघाट रोड से आते हैं कांवड़िये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें