फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में गांव टुआमई व मानई के बीच बुधवार दोपहर पुलिस को सड़क किनारे से एक अज्ञात 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। चेहरे पर चोट के निशान होने के कारण हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दोपहर 11:45 बजे के लगभग सूचना मिली की सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास गांव के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष प्रतीत होती है। वह सफेद शर्ट, सिलेटी रंग की पेंट पहने हुए था। दाहिने हाथ पर ऊं गुदा है। चेहरे पर चोट और नीले निशान थे। आसपास के लोगों द्वारा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी डीके सिसौदिया का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं होने पर मोर्चरी भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें