फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नानऊ नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 23 Dec 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीटी रोड के निकट नानऊ नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। सिर के बाल उड़े हुए हैं, हाथ पैरों की खाल उतरी हुई है। वह काले रंग की जैकेट, लाल रंग की बनियान व नीले रंग की पेंट पहने हुए है। 
विज्ञापन
शव (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड के निकट नानऊ नहर में 22 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना के अनुसार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि नानऊ नहर के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


शव को पानी से बाहर निकाल कर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। सिर के बाल उड़े हुए हैं, हाथ पैरों की खाल उतरी हुई है। वह काले रंग की जैकेट, लाल रंग की बनियान व नीले रंग की पेंट पहने हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें