फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, वेतन भुगतान का मिला आश्वासन

Sat, 23 Dec 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने बताया कि वह भुखमरी के कगार पर है। वेतन न मिलने की वजह से राशन नहीं मिल रहा है। बच्चों की फीस न पहुंचने की वजह से उनको विद्यालय से निकाला जा रहा है। पैसों के अभाव में बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
गर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते आउटसोर्सिंग कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने सात माह का बकाया वेतन न मिलने पर दूसरे दिन भी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने भरोसा दिलाया कि राज वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से उनके बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में राजवित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि केवल स्थायी कर्मियों के वेतन व पेंशन में खत्म हो जाती है।

विज्ञापन


जैसे ही अतिरिक्त धनराशि आएगी तो सबसे पहले आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि वह भुखमरी के कगार पर है। वेतन न मिलने की वजह से राशन नहीं मिल रहा है। बच्चों की फीस न पहुंचने की वजह से उनको विद्यालय से निकाला जा रहा है। पैसों के अभाव में बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा है।

21 दिसंबर को नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक थी। जिसमें वेतन न मिलने का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इस अवसर पर मुनेश, अनिल कुमार, शेखर, सुभाष, कपिल, रविंद्र, अमित, बंटी, गुड्डा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें