फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पिसावा से लापता गौरव का शव तीन दिन बाद खेत पर मिला, कनपटी में लगी गोली, पास में पड़ा था तमंचा

Thu, 06 Feb 2025 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। एसपी देहात अमृत जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मृतक गौरव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना पिसावा के गांव नगलिया बिजना से 3 फरवरी को लापता हुए गौरव का रक्तरंजित शव 6 फरवरी सुबह थाना गोंडा के गांव रफायतपुर में खेत पर बने एक कमरे के पास बरामद हुआ। बीते बुधवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बीते पिसावा थाने में दर्ज कराई गई थी। युवक के कनपटी पर दायीं ओर गोली लगी हुई थी और पास में तमंचा पड़ा था। 

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। एसपी देहात अमृत जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार गांव नगलिया बिजना निवासी गौरव (24) पुत्र मंगल सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। गोंडा के गांव रफायतपुर में उसकी बुआ रहती हैं। उसके ताऊ बन्नी सिंह भी यहीं पर पिछले करीब 15 वर्ष से रह रहे हैं। गौरव के पिता की जमीन पूर्व में बिक चुकी है। वहीं ताऊ के नाम पर पैतृक गांव में सड़क किनारे कीमती जमीन है। ताऊ का कोई पुत्र नहीं है, इसलिए उन्होंने गौरव को गोद लिया था। वह ताऊ से जमीन में हिस्सा मांग रहा था। दोनों के बीच जमीन को लेकर कुछ अनबन भी चल रही थी। 
विज्ञापन


इस बीच 3 फरवरी को गौरव अपने गांव से कहीं चला गया, परिवार के लोगों ने उसे तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना पिसावा में बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस उसे ढूंढ ही रही थी कि बृहस्पतिवार सुबह रफायतपुर में खेतों पर काम करने गए लोगों को गौरव के फुफेरे भाई के खेत पर बने कमरे के समीप उसका शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। गोंडा थाना प्रभारी सुनील तोमर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से साक्ष्य एकत्रित कराए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है, पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी।

 
विज्ञापन

गौर हो कि घटना रात में किस समय हुई, यह जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर कोई बाइक या अन्य वाहन नहीं मिला है। जिससे यह भी पता नहीं चल रहा है कि गौरव वहां तक कैसे पहुंचा, यह भी सवाल है कि वह तीन दिन तक कहां रहा। अगर आत्महत्या की तो उसके क्या कारण रहे। 
गौरव की गुमशुदगी पिसावा थाने में दर्ज हुई थी, उसकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह गोंडा के रफायतपुर के पास खेतों के पास बने कमरे के निकट उसका शव मिला है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है। -भवरे दीक्षा अरुण, सीओ इगलास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें