फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अल तबारक मीट फैक्टरी सील, पशु चिकित्साधिकारी को हटाया, पकड़ा गया गोमांस आया था इस फैक्टरी से

Thu, 06 Feb 2025 05:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दादरी के एपीजे कोल्ड स्टोरेज में नवंबर माह में भारी मात्रा में गोमांस बरामद हुआ था। जिसमें अलीगढ़ की अल तबारक मीट फैक्टरी के साथ देश में चार और मीट फैक्टरी के नाम सामने आए।
विज्ञापन
अल तबारक मीट फैक्टरी को सील करते अधिकारी - फोटो : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल तबारक मीट फैक्टरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने 5 फरवरी को फैक्टरी को सील कर दिया। वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग ने आईडी बंद कर पशु चिकित्साधिकारी को भी हटा लिया है। अब बिना चिकित्सक के फैक्टरी से मीट का निर्यात नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन


दादरी के एपीजे कोल्ड स्टोरेज में नवंबर माह में भारी मात्रा में गोमांस बरामद हुआ था। जिसमें अलीगढ़ की अल तबारक मीट फैक्टरी के साथ देश में चार और मीट फैक्टरी के नाम सामने आए। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसमें कम्पनी पर कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लाइसेंस के बिना नवीनीकरण के संचालन पर लगभग डेढ़ लाख का जुर्माना लगाकर फैक्टरी को बंद कर दिया था। अब निदेशालय के आदेश के बाद बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ व सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और बिजली एक्सईएन की टीम ने बुधवार को फैक्टरी को सील कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारियों ने कटान की मशीनों पर भी सील लगा दी है। वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्साधिकारी को हटा दिया है। पशु चिकित्साधिकारी ही अपेडा की बेवसाइट पर मीट का ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करता है। जिसके बाद से मीट का निर्यात कंपनी करती है। इस बेवसाइट को एक्सेस करने के लिए आईडी पासवर्ड दिया जाता है। जिसे अब पशु पालन विभाग ने बंदकर दिया है। इसके अलावा जांच कमेटी गठन पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

चार माह बाद भी नहीं चिकित्सक पर कार्रवाई

नवंबर में पकड़े गए कंपनी के बीफ मामले में पशु चिकित्साधिकारी पर चार माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि तत्कालीन सीवीओ एनएन शुक्ला ने निदेशालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की थी। यही नहीं पकड़े गए बीफ पर चिकित्सक के द्वारा ही प्रमाणित किया गया था। यही नहीं चार माह बाद आईडी पासवर्ड बंद करना भी सवालों के घेरे में हैं।
दादरी में पकड़े गए बीफ मामले में कंपनी का नाम सामने आया था। अल तबारक मीट फैक्टरी से पशु चिकित्साधिकारी को हटा दिया गया। इससे कम्पनी मीट का निर्यात नहीं कर सकेगी। इसके लिए विभाग की अनुमति आवश्यक होगी।- डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, सीवीओ
अल तबारक मीट फैक्टरी को लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के कारण पहले की बंद कर दिया गया था। निदेशालय के आदेश के बाद जिले स्तर की गठित टीम की मौजूदगी में फैक्टरी को सील कर दिया गया है। - राधेश्याम, आरओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें