थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में सोमवार रात करीब आठ बजे एक युवक का शव खेत पर पड़ा मिला। उसके माथे पर चोट के निशान थे। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ गभाना सृष्टि जैन, एसपी सिटी आदित्य बंसल सहित फॉरेंसिक टीम पहुंच गई।
परिजन के अनुसार नगला जैत निवासी हरवेंद्र कुमार (22) पुत्र भगवान सिंह को सोमवार शाम करीब छह बजे तक गांव में ही लोगों ने देखा था। इसके बाद रात करीब आठ बजे परिजन को खबर मिली कि करीब एक किलोमीटर दूर रामनगर गांव के पास हरवेंद्र का शव पड़ा है। इस पर परिजन सहित गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
एसओ मोनू कुमार आर्य के अनुसार शव सड़क से करीब 20 फीट दूर बाजरा के कटे हुए खेत में पड़ा था। फॉरेंसिक टीम के जरिये मौके पर साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। युवक पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।