फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश प्रशासन का पुतला फूंका, पुलिस से खींचतान-लठियाया

Thu, 06 Feb 2020 02:56 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रशासन की अर्थी जलाने पर पुलिस संजू बजाज व अन्य युवा को गाड़ी में बैठाते हुए। - फोटो : neeraj
विज्ञापन
नुमाइश बाबू के खिलाफ मोर्चा खोले हिंदू जागरण मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजू बजाज ने बुधवार शाम अपने साथियों के साथ अचलताल पर नुमाइश प्रशासन का पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुतला जलने से रोकने की कोशिश में पुलिस व कार्यकर्ताओं की हुज्जत हो गई तो पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। संजू बजाज सहित दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इसी बीच एबीवीपी कार्यकर्ता उनके समर्थन में आ गए और किसी तरह पुलिस से दोनों को छुड़वा लिया। इधर, संजू बजाज ने इंस्पेक्टर गांधीपार्क पर हुज्जत के दौरान हाथापाई करने व थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि नुमाइश बाबू मामले में डीएम उनकी आवाज दबाना चाहते हैं तो गोली मरवा दें।
विज्ञापन



नुमाइश में दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तुल पकड़ चुका है। पिछले दो सप्ताह से संजू बजाज नुमाइश बाबू व नुमाइश प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। पहले धरना, उसके बाद भीख मांगने का कार्यक्रम किया। बुधवार की शाम नुमाइश प्रशासन की अर्थी निकालकर पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुतला जलाने से रोकने को लेकर गांधीपार्क इंस्पेक्टर शंभूनाथ से संजू बजाज व उसके साथियों के बीच जमकर खींचतान हुई। लाठियां तक फटकारनी पड़ी। मगर पुतला जलाने से नहीं रोक पाए, जिससे कुछ देर को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस ने संजू बजाज व एक साथी अमर कुमार को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाने लगे।


इसी बीच संजू बजाज को छुड़ाने को लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं में खींचतान एवं नोकझोंक हुई। आखिरकार कार्यकर्ताओं ने संजू बजाज को छुड़ा लिया। मगर अमर को गाड़ी में डाल लिया। इसी बीच वहां एबीवीपी कार्यकर्ता आ गए और पुलिस से खींचतान कर अमर को गाड़ी से निकाल लिया। संजू बजाज ने इंस्पेक्टर पर हाथापाई व थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में डीएम तानाशाही कर रहे हैं। एएमयू में पुतला फूंकने व गाली पढ़ने वालों को कुछ नहीं कहते। भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज को बंद करना चाहते हैं।
विज्ञापन



संजू बजाज का कहना है कि जिलाधिकारी आवाज बंद कराना चाहते हैं तो गोली मरवा दें। इसके बाद काफी देर तक रामलीला मैदान पर धरना देकर पुलिस प्रशासन विरोधी प्रदर्शन किया। काफी देर हंगामे के बाद संजू बजाज भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह से शिकायत करने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सांसद सतीश गौतम एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क शंभूनाथ सिंह का कहना है कि पुतला जलाने से रोकने के दौरान खींचतान जरूर हुई है। बिना अनुमति पुतला जलाते समय वहां से हटाया जा रहा था। बाकी आरोप गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें