फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग का रक्तदान शिविर 14 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन और मलखान सिंह जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से यह रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इस बार कोरोना महामारी के दौर में चुनौती और बढ़ गई है। इसलिए रक्तदान शिविर के दौरान पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और रक्तदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य परीक्षण के बाद ही रक्तदान की बारी आएगी। इस दौरान रक्तदान कार्यक्रम में सक्रिय रहीं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके राजवंशी ने बताया कि मौजूदा समय में रक्त की मांग बढ़ गई है। ऐसे समय में रक्तदाताओं का आगे आना बहुत ही परोपकार का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्त की आपूर्ति 24 घंटे के अंदर शरीर में हो जाती है। इस आयोजन में शहर की विभिन्न संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। इनमें पूर्व फौजियों का संगठन इंडियन वेटरन, नागरिक चेतना समिति, राष्ट्रीय लघु बचत अभिकर्ता संगठन, उड़ान सोसाइटी, स्वर साधना संस्था, जनहित मानव अधिकार एसोसिएशन, सलमानी एकता मंच आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें