फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सहालग की बुकिंग से होटलों में लौटी रौनक, रेस्टोरेंट इंतजार के मूड में

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर रेस्टोरेंट में पार्टी करते युवा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ढाई महीने बाद महानगर के होटलों में रौनक लौट आई है। शादी-विवाह को लेकर बुकिंग होने लगी है। मॉल में भी पहले दिन की तुलना में अधिक लोग पहुंचे। कुछ ही रेस्टोरेंट खुले लेकिन अभी भी कई लोग जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय में परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं। इधर, बाजारों में शारीरिक दूरी एवं मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

21 मार्च के बाद से जिन होटलों में सन्नाटा पसरा था, अब वहां हलचल दिखने लगी है। सहालग होने के कारण जून महीने में होटलों में अच्छी बुकिंग हुई है। होटल संचालकों की मानें तो अधिकतर होटलों में 13, 16, 18, 19, 22 और 29 जून की बुकिंग हुई है। जिला प्रशासन द्वारा अधिकतम 30 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। 30-40 हजार से लेकर ढाई लाख रुपये तक के पैकेज हैं। इसमें खाना, नाश्ता, कमरा से लेकर डीजे, मंडप, सजावट और फोटोग्राफर तक शामिल हैं। शादियों की बुकिंग होने से होटल संचालक बेहद उत्साहित हैं।
दूसरी तरफ रेस्टोरेंट संचालक अभी किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं। यही कारण है कि महानगर में कम ही रेस्टोरेंट खुले हैं। एक तो महामारी के डर से संचालक खुद दहशत में है और रेस्टोरेंट खोलने पर खतरा महसूस कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दोपहर 12 से 7 बजे तक का समय भी व्यावहारिक नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के विवेक बगाई का कहना है कि जिला प्रशासन 9 बजे तक रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे तो संचालक रेस्टोरेंट खोलने पर विचार कर सकते हैं। सेंटर प्वाइंट के रेस्टोरेंट संचालक दीपक गर्ग का कहना है कि कि उनका रेस्टोरेंट पहले दिन से खुल रहा है। दूसरे दिन दो से ढाई गुना अधिक कस्टमर आए लेकिन यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम है। प्रशासन को समय में वृद्धि करना चाहिए। पीएससी स्थित मॉल में पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन अधिक लोग पहुंचे। इससे मॉल के दुकानदार उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें