अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग के सभी जिला समन्वयक और कर्मचारियों ने खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय (बीईओ) वीएन देपुरिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीईओ के कार्य व्यवहार से सभी नाखुश हैं। विरोध में कार्य बहिष्कार किया गया।
बीईओ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हटा दिया गया है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बीईओ नगर क्षेत्र सतीश कुमार शर्मा को मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जबकि वीएन देपुरिया को बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।