फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 90 कृतिम अंग, 187 सहायक उपकरण बांटे, पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

Fri, 06 Dec 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

8 दिसंबर को आयोजित शिविर के माध्यम से चयनित दिव्यांगजनों को दो शिविरों के माध्यम से 523 सहायक उपकरण एवं 144 कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर विधायक मुक्ता राजा दिव्यांगजन को सहायक उपकरण देते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम फरीदाबाद के सहयोग से 5 दिसंबर को नुमाइश मैदान में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। यहां पर 167 ट्राइसाइकिल, 10 व्हील चेयर, दृष्टिबाधित कि लिए 04 स्मार्ट केनं एवं 01 स्मार्ट फोन, 05 मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल के साथ ही 90 कृत्रिम अंग वितरित किए गए। 

विज्ञापन


प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि 08 दिसंबर को आयोजित शिविर के माध्यम से चयनित दिव्यांगजनों को दो शिविरों के माध्यम से 523 सहायक उपकरण एवं 144 कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, एल्मिको के सीनियर मैनेजर विकास शर्मा, प्रबंधक ललित कुमार एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से कृष्णांजलि नाट्यशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कृत संकल्पित है। सामान्य व्यक्तियों की तरह जीवन यापन करने के लिए सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग भी प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें